धर्मसिंहवा में यज्ञ से पूर्व विधिवत पूजन संपन्न, श्री विष्णु महायज्ञ की तैयारियां शुरू

संतकबीरनगर। आगामी श्री विष्णु महायज्ञ के आयोजन से पूर्व शुक्रवार को नगर पंचायत धर्मसिंहवा स्थित यज्ञभूमि पर विधिवत पूजन-अर्चन संपन्न हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ संरक्षक श्री संकटमोचन हनुमान जी महाराज का आवाहन कर पूजा की गई तथा महायज्ञ की सफलता, शांति और लोककल्याण की कामना की गई।पूजन कार्यक्रम के दौरान यज्ञस्थल भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान से पूजन में सहभागिता की। इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेश तिवारी सहित समिति के सभी पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में आगामी 17 फरवरी 2026 से प्रस्तावित श्री विष्णु महायज्ञ को सफल बनाने का संकल्प लिया।आयोजन समिति ने बताया कि श्री विष्णु महायज्ञ का आयोजन निरंतर 24 वर्षों से किया जा रहा है। वर्ष 2026 में यह आयोजन अपने 25वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है, जिसे रजत जयंती वर्ष के रूप में मनाया जाएगा। इसे भव्य, दिव्य और ऐतिहासिक स्वरूप देने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *