स्वामी विवेकानंद विचार यात्रा व युवोत्सव संगोष्ठी का भव्य आयोजन

गोंडा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) गोंडा नगर इकाई द्वारा टाउन हॉल में ‘स्वामी विवेकानंद विचार यात्रा’ के उपरांत ‘युवोत्सव संगोष्ठी’ का गरिमापूर्ण आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 12 जनवरी से चल रहे ‘युवा पखवाड़ा’ का समापन समारोह रहा।

कार्यक्रम में प्रांत सह मंत्री मुकेश सोनी, विभाग संयोजक आदर्श तिवारी ‘आजाद’, प्रांत कार्यसमिति सदस्य अशोक पांडेय, जिला संयोजक मनीष कनौजिया, जिला संगठन मंत्री हरिओम, मुख्य वक्ता संगठन प्रवासी व प्रांत सह मंत्री शिवम मिश्रा, जिला प्रमुख डॉ. पवन शुक्ला, डॉ. रंजन शर्मा, डॉ. परमेश्वर सिंह, कार्यक्रम संचालक सूरज चतुर्वेदी तथा नगर अध्यक्ष डॉ. संतोष श्रीवास्तव सहित नगर के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक, छात्र एवं छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

संगोष्ठी में शिवम मिश्रा ने अभाविप की ध्येय यात्रा एवं स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन पर विस्तार से प्रकाश डाला। डॉ. पवन शुक्ला ने प्रास्ताविकी के माध्यम से कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। डॉ. रंजन शर्मा ने ‘विद्यार्थी जीवन से विकसित भारत की संकल्पना’ विषय पर छात्रों का मार्गदर्शन किया तथा डॉ. परमेश्वर सिंह ने विपरीत परिस्थितियों में विवेक स्थिर रखने की प्रेरणा प्रदान की। अंत में नगर अध्यक्ष डॉ. संतोष श्रीवास्तव ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *