जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में तहसील नानपारा में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

नवयुग समाचार

बहराइच, 07 फरवरी 2026। जनपद की सभी तहसीलों में आज “सम्पूर्ण समाधान दिवस” का आयोजन किया गया। तहसील नानपारा में आयोजित समाधान दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी महोदय एवं पुलिस अधीक्षक महोदय ने संयुक्त रूप से की।


इस दौरान फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि जनशिकायतों की निष्पक्ष जांच कर उनका विधिक एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही निस्तारित प्रार्थना पत्रों की आख्या समय से प्रेषित करने के निर्देश भी दिए गए। कुछ शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु टीम गठित कर उन्हें मौके पर जांच के लिए रवाना किया गया।
समाधान दिवस के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, क्षेत्राधिकारी नानपारा सहित राजस्व एवं प्रशासनिक विभागों के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *