हाईस्कूल विद्यार्थियों का विदाई समारोह संपन्न

परसपुर, गोंडा। नगर पंचायत परसपुर स्थित राजा भगवती प्रसाद सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को हाईस्कूल दीक्षांत उपरांत विद्यार्थी विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने अपने भूली बिसरी स्कूल के पलों को याद किया और कई छात्र- छात्राएं भावुक भी नजर आए। प्रधानाचार्य ओम प्रकाश पांडेय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय से विदाई जीवन के एक महत्वपूर्ण अध्याय का समापन और नए सफर की शुरुआत है।

उन्होंने बोर्ड परीक्षा को लेकर छात्रों को मानसिक दबाव से दूर रहते हुए सकारात्मक सोच व नियमित अभ्यास के साथ तैयारी करने की सलाह दी। उन्होंने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास, धैर्य और दृढ़ निश्चय के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। छात्रों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि उन्हें यहां शिक्षा के साथ अनुशासन एवं शिक्षकों का निरंतर मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। विद्यार्थियों ने शिक्षकों को उपहार भेंटकर उनका आभार जताया। कार्यक्रम के अंत में शिक्षक और छात्र एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते रहे।

विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि पूर्व विद्यार्थी किसी भी समय अपने अनुभव साझा करने के लिए विद्यालय आ सकते हैं।

कार्यक्रम के समापन पर छात्र-छात्राएं अपने नए लक्ष्यों के साथ विद्यालय परिसर से विदा हुए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ओम प्रकाश पांडेय, उपप्रधानाचार्य दर्शनानंद पांडेय, राम मूर्ति तिवारी, नीरज कुमार सिंह, वैभव सिंह, कपिल यादव, मीना वर्मा, मीना तिवारी, वंदना मिश्रा, अंकिता सोनी, सुनीता सिंह, गुनगुन पांडेय, संध्या, प्रियांशी, खुशबू मौर्या, शुभी सिंह, प्रगति पांडेय, अन्वी सिंह, खुशबू गुप्ता, देवांश तिवारी, आदर्श सिंह, अमन वर्मा, राज मिश्रा, शनि कुमार, राहुल मौर्या, सुरेंद्र चौहान समेत काफी छात्र- छात्राएं शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *