तरबगंज में सड़क हादसे में छात्र की मौत, चचेरा भाई घायल

गोंडा। जिले के नबाबगंज – तरबगंज मार्ग स्थित दुर्जनपुर घाट इंडियन बैक के पास रविवार की शाम तेज रफ्तार पिकअप और बाईक के बीच हुई भिड़ंत में बाइक सवार एक की मौत हो गई और दूसरे की हालत नाजुक बताई जाती है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार तरबगंज के रानीपुर तिराहा के पास रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 11वीं कक्षा के छात्र अभिषेक दुबे (18) की मौत हो गई। अभिषेक अपने चचेरे भाई नवीन के साथ बाइक से लौट रहा था, तभी तेज रफ्तार‌ पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बाइक चला रहा नवीन भी चोटिल हुआ।

दोनों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में अभिषेक ने दम तोड़ दिया। नवीन का इलाज जारी है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है।

हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। एक होनहार छात्र की असमय मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।‌ क्षेत्र वासियों ने ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संवेदना व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *