कुत्ते के आतंक से ग्रामवासी परेशान, पुलिस से की शिकायत

कर्नलगंज (गोंडा)। क्षेत्र के ग्राम महादेव मजरा लौदाडीह, ग्राम पंचायत बसालतपुर के ग्रामीण इन दिनों एक कुत्ते के आतंक से परेशान हैं। गांव के निवासी राजेन्द्र यादव ने इस मामले में थाना कोतवाली कर्नलगंज में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत के अनुसार गांव के ही निवासी परागे पुत्र नरायन ने एक कुत्ता पाल रखा है, जो अक्सर खुला छोड़ दिया जाता है।

आरोप है कि यह कुत्ता अब तक गांव के कई लोगों को काट चुका है और लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। हाल ही में कुत्ते ने प्रार्थी राजेन्द्र यादव की भतीजी को भी काट लिया,जिससे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ गया। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार समझाने के बावजूद कुत्ते को न तो बांधा जाता है

और न ही उस पर नियंत्रण रखा जाता है। जब इस संबंध में परागे और उनके परिवार से शिकायत की जाती है, तो वे उल्टा गाली-गलौज करते हैं और झगड़े पर उतारू हो जाते हैं।

इस पूरे मामले को लेकर राजेन्द्र यादव ने थाना कोतवाली कर्नलगंज के प्रभारी निरीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर उचित कार्रवाई करने और गांव के लोगों को कुत्ते के आतंक से राहत दिलाने की मांग की है। ग्रामीणों ने प्रशासन से अपील की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़ी घटना से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *