टेट अनिवार्यता के विरोध में दिल्ली के रामलीला मैदान में उमड़ेगा शिक्षकों का सैलाब

प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद बहराइच की जिला कार्यसमिति की बैठक में दिल्ली धरना प्रदर्शन में अधिक से अधिक शिक्षकों को ले जाने की रणनीति बनी।

टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ दिनेश चन्द्र शर्मा के निर्देश के क्रम में 4 अप्रैल 2026 को टेट अनिवार्यता के विरोध में होने वाली महारैली एवं धरना प्रदर्शन के लिए रणनीति बनाने हेतु उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद बहराइच की संयुक्त कार्यसमिति की बैठक का आयोजन जिलाध्यक्ष आनंद कुमार पाठक जी की अध्यक्षता में रेनबो आडोटोरियम में किया गया।


जिलाध्यक्ष ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा की TFI द्वारा पूर्व में दो बार धरने का कार्यक्रम तय किया लेकिन सरकार द्वारा दोनों बार अनुमति निरस्त करके शिक्षक एकता को दबाने का कार्य किया है। अब TFI राष्ट्रीय नेतृत्व ने निर्णय कर लिया है कि शिक्षक इस बार यह महारैली रामलीला मैदान अवश्य करेंगे।
बैठक को उपाध्यक्ष आसिफ़ अली ने संबोधित करते हुए सभी से अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली कूच करने का आवाहन किया। जिला कोषाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह ने सभी से सदस्यता समय से जमा कराने की तथा 4 अप्रैल को दिल्ली कूच करने की अपील की।

बैठक का संचालन करते हुए जिलामंत्री विजय कुमार उपाध्याय ने सभी विकास खंडों के अध्यक्ष मंत्री से कहा है कि सभी ब्लॉक कम से कम एक बस अभी से बुक करा लें तथा दिल्ली जाने वाले शिक्षकों की सूची बनाकर जनपद को 22 अप्रेल से पहले उपलब्ध कराए। हम सभी मिलकर डॉ० दिनेश चंद्र शर्मा के नेतृत्व में यह टेट अनिवार्यता का काला कानून वापस कराकर ही दम लेंगे।

बैठक में बसों की संख्या,मार्ग,सम्पर्क व्यवस्था आदि सभी बिन्दुओं पर गहन चर्चा एवं रणनीतिक कार्यक्रम की रूपरेखा पर सामूहिक निर्णय लिए गए।

बैठक में जरवल कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार,फखरपुर मंत्री तनवीर आलम,पूर्व मंत्री व संरक्षक चित्तौरा विश्वनाथ पाठक, का. अध्यक्ष बृजेश सलिल, मंत्री शशांक सिन्हा, मिहीपुरवा मंत्री रविन्द्र सिंह,कोषाध्यक्ष कैलाश नाथ ,तहसील प्रभारी मिहीपुरवा प्रभात शुक्ला, विशेश्वरगंज अध्यक्ष उमाकांत तिवारी,मंत्री अमित मिश्रा,महसी के संयुक्त मंत्री व जनपदीय उपमंत्री अभिषेक दीक्षित,संघर्ष समिति मंत्री शिव कुमार ,मंत्री तजवापुर अनिल सिंह,संयुक्त मंत्री तजवापुर नफीस अहमद, पयागपुर अध्यक्ष प्रतिनिधि विनोद पाण्डेय, जनपदीय संगठनमंत्री प्रदीप पाण्डेय, मिहीपूरवा से अभिषेक यादव सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

विजय कुमार उपाध्याय
जिलामंत्री
प्राथमिक शिक्षक संघ बहराइच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *