
अखिल भारतीय पूर्वसैनिक सेवा परिषद, झारखंड के प्रदेश प्रबंधन समिति के पुनर्गठन हेतु, झारखंड राज्य के सभी जिलों के पूर्व सैनिकों कि एक आम सभा का आयोजन किया गया । यह बैठक आज दिनांक 12 अप्रैल 2026 को अपराह्न 12 बजे , राज्य सैनिक कल्याण निदेशालय , रांची, झारखंड के सभागार मे सम्पन्न हुई
। इस बैठक में संगठन के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एयर वाईस मार्शल एच पी सिंह , वीर चक्र, विशिष्ट सेवा मेडल , प्रदेश अध्यक्ष कर्नल अखौरी रंजन सिन्हा, प्रदेश उपाध्यक्ष कर्नल नीलांबर झा , प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश पाण्डेय , प्रदेश महामंत्री सिद्धनाथ सिंह , प्रदेश संगठन मंत्री, रवि रंजन दुबे एवं रंजन कुमार सिंह , प्रदेश सचिव चुन्नू कुमार सहित सभी प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

आमसभा बैठक का आरंभ भारत माता कि वंदना , माल्यार्पण , पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया । उपस्थित सभा ने संगठन गीत गा कर संगठन एवं राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के संकल्प को दुहराया ।
सर्वप्रथम प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश पाण्डेय ने आम सभा को आज हो रही बैठक का विषय प्रवेश कराया और प्रदेश समिति द्वारा विगत कार्यकाल का लेखा जोखा प्रस्तुत किया । निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष कर्नल अखौरी रंजन सिन्हा ने वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का स्वागत करते हुए अपना अध्यक्षीय सम्बोधन दिया जिसमे संगठन कि विभिन्न उपलब्धियों एवं रचनात्मक कार्यों का उल्लेख किया ।
साथ ही उन्होंने पूर्व सैनिकों कि अपार क्षमताओ एवं समाज तथा राष्ट्र मे उनके द्वारा किए जा सकने वाले रचनात्मक राष्ट्रवादी कार्यों कि संभावना एवं उत्कृष्ट समाज एवं राष्ट्र निर्माण मे उनकी महती भूमिका पर अत्यंत प्रेरणादायक सम्बोधन दिया ।
इसके उपरांत राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एयर वाईस मार्शल एच पी सिंह , वीर चक्र, विशिष्ट सेवा मेडल के निर्देशन मे प्रदेश प्रबंधन समिति के पुनर्गठन कि प्रक्रिया आरंभ हुई । उपस्थित सभा ने सर्वसम्मति से कर्नल नीलांबर झा को अपना प्रदेश अध्यक्ष चुना । साथ ही कर्नल अखौरी रंजन सिन्हा से प्रदेश संरक्षक के दायित्व का आग्रह किया गया , जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया । उपस्थित आम सभा ने करतल ध्वनि से दोनों का स्वागत एवं सम्मान किया एवं माँ भारती के जयघोष से पूरा सभागार गूंज उठा । राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एयर वाईस मार्शल एच पी सिंह , वीर चक्र, विशिष्ट सेवा मेडल ने दोनों के चयन को अनुमोदित किया एवं दोनों को अपनी बधाई प्रेषित कि ।

इसके उपरांत प्रदेश महामंत्री के चयन कि प्रक्रिया आरंभ हुई जिसमे सभा ने पी ओ सिद्धनाथ सिंह को सर्वसम्मति से अपना महामंत्री चुना । प्रदेश कोषाध्यक्ष के लिए अजय विश्वकर्मा का नाम सर्वसम्मति से पारित हुआ । नवगठित प्रदेश समिति के चयनित पदाधिकारियों का दायित्व निम्नलिखित है ।
प्रदेश संरक्षक : कर्नल अखौरी रंजन सिन्हा
प्रदेश अध्यक्ष : कर्नल नीलांबर झा
प्रदेश उपाध्यक्ष : पी ओ वरुण कुमार
प्रदेश उपाध्यक्ष : पी ओ राजेश पाण्डेय
प्रदेश महामंत्री : पी ओ सिद्धनाथ सिंह
प्रदेश सचिव : सी पी ओ चुन्नू कुमार
प्रदेश संगठन मंत्री : हवलदार रवि रंजन दुबे
प्रदेश संगठन मंत्री : हवलदार रंजन कुमार सिंह
प्रदेश कोषाध्यक्ष : हवलदार अजय कुमार विश्वकर्मा
राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एयर वाईस मार्शल एच पी सिंह , वीर चक्र, विशिष्ट सेवा मेडल ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दिया एवं अखिल भारतीय पूर्वसैनिक सेवा परिषद, झारखंड कि प्रबंधन समिति के गठन पर अपनी आधिकारिक मुहर लगाई । अपने सम्बोधन में राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एयर वाईस मार्शल एच पी सिंह , वीर चक्र, विशिष्ट सेवा मेडल ने आमसभा मे उपस्थित पूर्वसैनिक से आवाहन किया कि अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, झारखंड के प्रत्येक सदस्य अपने एकत्रित प्रयास से राष्ट्रहित, समाजहित एवं सैन्यहीत के ध्येय पथ पर चलते हुए संगठन को परम वैभव पर ले जाने का सतत प्रयास करेंगे तथा संगठन, समाज एवं राष्ट्र को विघटित करने वाले सभी तत्वों से समाज कि रक्षा करेंगे।
धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश महामंत्री सिद्धनाथ सिंह ने किया ।
सिद्धनाथ सिंह
प्रदेश महामंत्री मंत्री
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद
झारखंड प्रदेश
दूरभाष : 8210010819
