जनपद बहराइच में सामाजिक रिश्तों को सुदृढ़ बनाने एवं पारिवारिक विवादों के सौहार्दपूर्ण निस्तारण हेतु पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में सतत प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में दिनांक 03.05.2026 को पुलिस लाइन बहराइच प्रेक्षागृह में परिवार परामर्श केन्द्र के माध्यम से 04 परिवारों के बीच चल रहे आपसी विवादों का सफलतापूर्वक निस्तारण कराया गया।

प्राप्त प्रार्थना पत्रों के आधार पर प्रभारी परिवार परामर्श केन्द्र को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। इसके उपरांत काउंसलर्स फहीम किदवई, रजनीश विश्वकर्मा, अनुराधा श्रीवास्तव, धनंजय सिंह तथा पुलिस टीम—उ0नि0 रमाशंकर मिश्र, म0मु0आ0 संगीता यादव, म0आ0 गिरजावती यादव, म0आ0 छाया द्विवेदी, म0आ0 अनन्या सिंह, म0आ0 सविता मिश्रा एवं म0आ0 निशी त्रिवेदी—द्वारा दोनों पक्षों की बातों को गंभीरता से सुना गया।
सभी पक्षों को पुलिस लाइन बहराइच प्रेक्षागृह में आमंत्रित कर आपसी संवाद एवं परामर्श के माध्यम से समझाया गया, जिसके फलस्वरूप सभी 04 परिवारों में आपसी सहमति बनी। दम्पत्तियों ने भविष्य में आपसी विवाद न करने तथा पारिवारिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए सौहार्दपूर्ण वातावरण में साथ रहने का संकल्प व्यक्त किया।
परिवार परामर्श केन्द्र द्वारा दम्पत्तियों को आपसी सामंजस्य बनाए रखने, संवाद को प्राथमिकता देने एवं पारिवारिक मूल्यों के प्रति सजग रहने की सलाह दी गई।
