बहराइच। जनपद में अवैध नशीली दवाओं के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बहराइच पुलिस और औषधि प्रशासन विभाग को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 15 शीशी प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी नानपारा पहुप सिंह के पर्यवेक्षण में औषधि निरीक्षक विनय कृष्ण तथा प्रभारी निरीक्षक रुपईडीहा रमेश सिंह रावत के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की।

22 मई 2026 को थाना क्षेत्र रुपईडीहा में अवैध मेडिकल स्टोरों एवं प्रतिबंधित औषधियों की बिक्री रोकने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। अभियान के दौरान केवलपुर मोड़ स्थित राणा पेट्रोल पंप के पास पुलिस टीम ने ओम प्रकाश सोनी को रोककर तलाशी ली। तलाशी में उसके कब्जे से बिना वैध लाइसेंस के 15 शीशी कोकोरेक्स-टी कफ सिरप बरामद हुआ।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान ओम प्रकाश सोनी पुत्र रामकुमार सोनी, निवासी साकेतनगर थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच, उम्र करीब 50 वर्ष के रूप में हुई है। बरामदगी के आधार पर थाना रुपईडीहा में मु0अ0सं0 113/2026 के तहत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट तथा औषधि एवं प्रसाधन अधिनियम 1940 की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया गया।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
पुलिस के अनुसार ओम प्रकाश सोनी हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त है और उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं—
- मु0अ0सं0 622/2015 धारा 324, 504, 506 भादवि
- मु0अ0सं0 86/2017 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम
- मु0अ0सं0 442/2018 धारा 41, 420, 467, 468, 471 भादवि
- मु0अ0सं0 164/2019 गैंगस्टर एक्ट
- मु0अ0सं0 297/2019 धारा 323, 324, 504, 506 भादवि
- mu0अ0सं0 347/2020 धारा 323, 325, 504, 506 भादवि व एससी/एसटी एक्ट
- मु0अ0सं0 144/2023 धारा 279, 304A भादवि
- मु0अ0सं0 432/2023 धारा 323, 504, 506 भादवि
- मु0अ0सं0 26/2026 बीएनएस व एससी/एसटी एक्ट
- मु0अ0सं0 113/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट व औषधि एवं प्रसाधन अधिनियम
कार्रवाई करने वाली टीम में वरीय उपनिरीक्षक दीनानाथ सागर, उपनिरीक्षक शेखर प्रसाद सहानी, हेड कांस्टेबल राम प्रवेश कुमार एवं कांस्टेबल विकास प्रजापति शामिल रहे।
