झारखंड, टाटानगर।
वर्ल्ड एनवायरमेंट डे WED के अवसर पर टाटानगर के गोलपहाड़ी क्षेत्र स्थित यूनाइटेड ईजीटेक प्राइवेट लिमिटेड के परिसर में फलदार वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया। पहला पौधा कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर अतुल अडेशरा के कर कमलों द्वारा लगाए गए।

उक्त अवसर पर कंपनी के प्रबंधक अर्जुन कुमार, विमल बरछा, सतीश साहू, सत्यनारायण करुआ, संदीप दत्ता, अनिल पांडे, राजेश सिंह, सूर्यकांत भकत, अम्बुज मंडल, महाबीर पात्रो, अमित प्रधान, गौतम कुमार, जॉय, विजय दत्ता, तपेश्वर गिरी, इंजीनियरों, प्रबंधकों एवं कर्मचारी यूनियन के कमेटी मेंबरों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ वातावरण का निर्माण करना है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतुल अडेशरा ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में ही सहायक नहीं होते, बल्कि मानव जीवन, जैव विविधता एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है उन्होंने सभी कर्मचारियों से कहा पर्यावरण से हम हैं इसलिए अधिक से अधिक पौधे लगाएं एवं उनकी नियमित देखभाल करे। परिसर में आम, अमरूद, जामुन एवं अन्य फलदार पौधों का रोपण किया गया।

इस पहल के माध्यम से यूनाइटेड ईजीटेक प्राइवेट लिमिटेड ने पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः दोहराया है। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण तथा वृक्षारोपण को जन-आंदोलन बनाने का संकल्प लिया।
