बहराइच के रिसिया थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गए जेवरात भी बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार 20/21 जून की रात रिसिया क्षेत्र के मन्सूरपुरवा डिडिहा गांव में एक घर से जेवरात व अन्य सामान चोरी हो गया था। मामले में दर्ज मुकदमे की जांच के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मुकीम (28) निवासी गुलहरिया, थाना रिसिया को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी के पास से दो झुमकी, दो बालियां, तीन पायल, स्वास्तिक आकार की टिकरी, मंगलसूत्र लॉकेट और नाक की कील बरामद हुई है। बरामदगी के आधार पर आरोपी का नाम मुकदमे में प्रकाश में लाते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
