शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ मोहर्रम, ताजिया जुलूस और अखाड़ों के करतब बने आकर्षण

नवनीत कुमार सिंह मोतिहारी

हरसिद्धि प्रखंड क्षेत्र के पैठानपट्टी गावं मे मुहर्रम शुक्रवार को विभिन्न गांव मे खुशी हर्षोल्लास के माहौल में संपन्न हुआ।पर्व के अंतिम पहलाम के दिन मुस्लिम समुदाय के द्वारा अपने अपने गांव से गाजे-बाजे के साथ तजेया जुलूस निकाला गया जो पूर्व से चिन्हित व जारी अनुज्ञप्ति के अनुसार कर्बला स्थल पैठान पट्टी एकत्रित तथा एक अखाड़े ने दुसरे से झंडा मिलान किया।

इस दौरान खासकर युवाओं ने लाठी-डंडे और तरह तरह का खेल प्रस्तुत किया गया।वहीं मौजूद लोगों का खुब मनोरंजन मिला। वहीं पूर्व जिला पार्षद कासिम खां ने बताया कि पैठानपटी स्थान है जहां पर दर्जनों गांव से जैसे झडवा ओल्हां पैठान पट्टी, झड़वा ,दोमोवृती,बिशनपुरा सभी लोग आकर मिलजुल कर तजेया मेला में सभी धर्म के लोग एक जुट होकर खुशी के साथ मनाते हैं

मोहर्रम गम व इबादत का पर्व है हजरत इमाम हुसैन ने समाज में फैली बुराई व शासक यजीद के ज़ुल्म के खिलाफ लड़ाई लड़ी वह अपने सत्य मार्ग पर अडिग रहे इसके लिए पुरे परिवार की कुर्बानी दी यजीद के नापाक इरादे से समझौता नहीं किया। खासकर युवाओं को इमाम हुसैन जीवनी पढ़कर अपने जीवन में उतारने पर बल दिया।वहीं हरसिद्धि थाना अध्यक्ष सुनिल कुमार ने पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए हरसिद्धि प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगह मेला को संपन्न कराने के लिए पुलिस बल और चौकीदार का मुस्तैद किए थे।

पर्याप्त संख्या में जगह-जगह पुलिस पदाधिकारी के साथ साथ महिला व पुरुष सशस्त्र बल तैनात किया गया था। वहीं मौके पर अपर थाना अध्यक्ष, अभिनाश कुमार,कस्तूरी खां ,इनाम खां भादा पंचायत के मुखिया अजय सहनी ,सरपंच तेजामुल खा, भादा पैक्स अध्यक्ष मंटू तिवारी, ओलहां मेहता टोला पंचायत के मुखिया भागिरथ प्रसाद कुशवाहा ,शहबाज खां, स्थानीय चौकीदार तपसीर आलम खां, राजू साह, नेजाद खां,अफरोज खां,मोहर्रम पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने में काफी सराहनीय पहल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *