रुपईडीहा पुलिस की कार्रवाई: गोवध अधिनियम में दो आरोपी गिरफ्तार, अवैध मांस बरामद


बहराइच। जनपद बहराइच की थाना रुपईडीहा पुलिस ने पशु क्रूरता निवारण अधिनियम एवं गोवध निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से अवैध मांस बरामद किया, जिसके बाद दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया।


पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी नानपारा पहुप सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।


पुलिस के अनुसार, 29 जून 2026 को चेकिंग के दौरान मुस्लिम बाग क्षेत्र में एक किराये के कमरे से अवैध मांस बरामद हुआ। जांच के बाद मौके से सितारा देवी उर्फ सुगरी (27 वर्ष) निवासी मुस्लिम बाग, थाना रुपईडीहा तथा नौशाद अली (48 वर्ष) वर्तमान निवासी मुस्लिम बाग, थाना रुपईडीहा को गिरफ्तार किया गया।


दोनों के विरुद्ध थाना रुपईडीहा में मु.अ.सं. 62/2026 के तहत धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम एवं धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया।


गिरफ्तारी की कार्रवाई उपनिरीक्षक अजय कुमार, मुख्य आरक्षी उपेश यादव, आरक्षी अवनी कुमार एवं महिला आरक्षी मान्यता त्रिवेदी की टीम ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *