मोतिहारी पुलिस का सूखा नशा के खिलाफ बड़ा प्रहार, किराना दुकान से गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

नवनीत कुमार सिंह, मोतिहारी

मोतिहारी जिला पुलिस कप्तान स्वर्ण प्रभात के निर्देशानुसार मादक पदार्थों और सूखा नशा के खिलाफ चलाई जा रही विशेष मुहिम के तहत मोतिहारी पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। ताजा मामला हरसिद्धि थाना क्षेत्र का है, जहाँ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर भारी मात्रा में गांजा और नकद रुपए के साथ एक धंधेबाज को दबोच लिया है।

जानकारी के अनुसार, हरसिद्धि थाना अध्यक्ष सुनील कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र के गायघाट चौक स्थित एक किराना दुकान से अवैध रूप से गांजे की तस्करी और बिक्री की जा रही है। सूचना मिलते ही सुनील कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त किराना दुकान पर छापेमारी की, जिसमें 112 ग्राम गांजा और नकद राशि बरामद किया गया जब्त।

पुलिस ने मौके से ही मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार धंधेबाज की पहचान ध्रुव शाह पिता रामनाथ शाह के रूप में हुई है, जो हरसिद्धि थाना क्षेत्र के ही उज्जैन लोहियार का रहने वाला बताया जा रहा है, हरसिद्धि पुलिस द्वारा सूखा नशा के खिलाफ लगातार की जा रही इस कड़ी कार्रवाई से क्षेत्र के स्मैक और गांजा तस्करों में हड़कंप का माहौल है।

थाना अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि क्षेत्र में किसी भी कीमत पर अवैध नशे का कारोबार फलने-फूलने नहीं दिया जाएगा और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *