गौरी पाण्डेय बनी अभाविप की जिला संयोजक


संतकबीरनगर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गोरक्ष प्रांत के प्रांत अभ्यास वर्ग का आयोजन 25 से 28 जून 2026 तक स्वामी विवेकानन्द फार्मेसी कॉलेज, रिठिया (बस्ती) में संपन्न हुआ। चार दिवसीय इस प्रशिक्षण एवं अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक कार्यपद्धति, विचारधारा एवं दायित्वों पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।

समापन सत्र के दौरान संगठन की ओर से गौरी पाण्डेय को संतकबीरनगर जनपद का जिला संयोजक नियुक्त किया गया। इस घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया।नवनियुक्त जिला संयोजक गौरी पाण्डेय ने कहा कि अभाविप देश का एक प्रमुख राष्ट्रवादी छात्र संगठन है, जिससे जुड़कर कार्य करना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि वे संगठन द्वारा दिए गए दायित्व का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करते हुए छात्र हित, समाज हित एवं राष्ट्र हित में सक्रिय भूमिका निभाएंगी।उनकी नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *