
संतकबीरनगर ।इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बैठक रविवार को स्थानीय डाक बंगले में जिलाध्यक्ष सूर्यप्रकाश पांडेय की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, पत्रकारों के हितों की रक्षा तथा संगठन के विस्तार पर चर्चा की गई।मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव गिरिराज सिंह ने कहा कि पत्रकारों का संगठित होना समय की जरूरत है। उन्होंने पत्रकारिता के मूल्यों को बनाए रखने और पत्रकारों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष इंद्रजीत शुक्ल ने भी संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी सदस्यों से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।प्रदेश सचिव केडी सिद्दीकी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. बेचन यादव, सुनील यादव और विकास अग्रहरि ने नियमित रूप से प्रत्येक माह बैठक आयोजित करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि नियमित बैठकों से सदस्यों के बीच आपसी समन्वय बढ़ता है और समस्याओं के समाधान में आसानी होती है।बैठक के दौरान संगठन के सदस्यों को परिचय-पत्र (आई-कार्ड) वितरित कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा, विष्णु स्वरूप, मोहम्मद अनस, कमलेश यादव, गोविंद बल्लभ पांडेय, धर्मेंद्र कुमार मिश्रा, वासुदेव यादव, प्रेम कुमार, गोरखनाथ राय सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे।
