फर्रुखाबाद जाते समय अलीगंज में हुआ भव्य स्वागत; परशुराम चौक प्रकरण, ब्राह्मण उत्पीड़न, बेरोजगारी और पुलिस कार्रवाई को लेकर योगी सरकार पर बोला तीखा हमला

राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक श्रीकांत त्यागी का बुधवार को जनपद एटा के अलीगंज स्थित एसएस रिसॉर्ट में पहुंचने पर ब्राह्मण समाज के लोगों और पार्टी पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। गाजियाबाद से फर्रुखाबाद जाते समय अलीगंज में रुके श्रीकांत त्यागी ने मीडिया से बातचीत के दौरान प्रदेश की भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जमकर निशाना साधा।
श्रीकांत त्यागी ने आरोप लगाया कि राम मंदिर से जुड़े चोरी के मामले में दोषियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ब्राह्मण समाज खुद को असुरक्षित और उपेक्षित महसूस कर रहा है। वाराणसी में मंदिरों और जमीनों पर कथित कब्जों, पुलिस की कार्रवाई और कथित फर्जी एनकाउंटरों का जिक्र करते हुए उन्होंने सरकार पर संविधान की भावना के विपरीत काम करने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है और ब्राह्मण समाज को योजनाबद्ध तरीके से हाशिए पर धकेला जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल अब उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के 14 राज्यों में अपना संगठन खड़ा कर चुका है और ब्राह्मण समाज के सम्मान एवं अधिकारों की लड़ाई लड़ रहा है।
श्रीकांत त्यागी ने कहा कि भाजपा को फर्श से अर्श तक पहुंचाने में ब्राह्मण समाज की बड़ी भूमिका रही, लेकिन सत्ता में आने के बाद उसी समाज की उपेक्षा की गई। उन्होंने भगवान परशुराम जयंती की छुट्टी समाप्त किए जाने का भी विरोध जताया।
उन्होंने हाल ही में एटा के परशुराम चौक पर भगवान परशुराम की प्रतिमा के फरसे के क्षतिग्रस्त होने की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि सरकार साधु-संतों के सम्मान की बात तो करती है, लेकिन ऐसी घटनाओं पर चुप्पी साध लेती है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन सम्मानपूर्वक प्रतिमा को ठीक नहीं कराता है तो राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल स्वयं यह कार्य करेगा।
श्रीकांत त्यागी ने कहा कि भाजपा मंदिर और साधु-संतों के नाम पर वोट तो मांगती है, लेकिन जब मंदिरों या महापुरुषों के सम्मान से जुड़े मामलों में कार्रवाई की जरूरत होती है तो उसके नेता मौन हो जाते हैं। उन्होंने ब्राह्मण समाज से एकजुट होकर राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के साथ आने की अपील करते हुए कहा कि समाज की राजनीतिक भागीदारी उसकी जनसंख्या के अनुरूप सुनिश्चित कराई जाएगी।
कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज के कई लोग एवं राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के स्थानीय पदाधिकारी मौजूद रहे।इस दौरान सर्ब समाज ने भव्य स्वागत किया जहाँ पर उनके द्वारा रजत तिवारी को जिलाध्यक्ष नियक्ति किया गया
अभिषेक त्यागी, गणेश तिवारी अमन दुवे, रितिकमिश्रा अरविन्द अवस्थी राष्ट्रीय महासचिव rbm
मनोज जीतू अचल अरविन्द सहित सैकड़ों की संख्या में संगठन के पदाधिकारी रहे मौजूद।
दिलीप सिंह मंडल ब्योरों एटा उत्तर प्रदेश
