नवनीत कुमार सिंह, मोतिहारी
मोतिहारी/हरसिद्धि पूर्वी चंपारण एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देशानुसार अपराध नियंत्रण और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे विशेष समकालीन अभियान के तहत हरसिद्धि थाना अध्यक्ष सुनील कुमार के द्वारा एक टीम को गठन किया गया, और जगह-जगह पर छापेमारी किया गया जिसमें बड़ी सफलता हाथ लगी है।

थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों में फरार चल रहे कुल 05 अभियुक्तों और वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामलों के तीन प्राथमिक अभियुक्त भी शामिल हैं।विभिन्न कांडों में दबोचे गए हैं,थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में शामिल जगीलाल कुमार उर्फ विरंजन कुमार पिता- वशिष्ठ सिंह, साकिन- घोघराहा बैरिया हरसिद्धि थाना कांड संख्या 475/24 हत्या का प्रयास का प्राथमिक अभियुक्त है।
वहीं, कांड संख्या 655/25 हत्या का प्रयास के प्राथमिक अभियुक्त रूपेश कुमार पिता- सुनर देव सहनी, साकिन- धवही और कांड संख्या 774/25 हत्या का प्रयास के प्राथमिक अभियुक्त जालिम साहनी पिता- स्व. पन्ना लाल साहनी, साकिन- बवन धवही को भी पुलिस ने धर दबोचा है।
वही न्यायालय के वारंटी भी चढ़े पुलिस के हत्थे अभियान के दौरान पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के मामलों में भी सख्ती दिखाई। टीआर नंबर 1454/24 के वारंटी मोहनलाल गिरी पिता- स्व. रामानंद गिरी, साकिन- जागापाकड और टीआर नंबर 1365/26 के इश्तिहार वारंटी मनउर अंसारी पिता- जलील अंसारी, साकिन- मटियाररिया को भी उनके ठिकानों से गिरफ्तार किया गया है।
थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया की क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों में कानून का खौफ पैदा करने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। सभी गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है।”
