मोतिहारी पुलिस की अपील पुरानी गाड़ी खरीदने से पहले डीटीओ में अवश्य कराएं जांच

नवनीत कुमार सिंह, मोतिहारी

मोतिहारी पुलिस ने जिलेवासियों से पुरानी गाड़ी खरीदने के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।सदर डीएसपी-2 जितेश पांडेय ने कहा कि किसी भी पुरानी गाड़ी को खरीदने से पहले उसके रजिस्ट्रेशन नंबर एवं संबंधित दस्तावेजों की जिला परिवहन कार्यालय (डीटीओ) में जांच अवश्य करा लें।

इससे यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि वाहन चोरी का नहीं है और उसके सभी दस्तावेज वैध हैं।


उन्होंने कहा कि वाहन की सत्यता की जांच कराने से लोग कानूनी परेशानियों से बच सकते हैं। मोतिहारी पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि केवल उचित सत्यापन के बाद ही किसी भी पुराने वाहन की खरीद-बिक्री करें, ताकि चोरी के वाहनों के कारोबार पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *