बरसात पर भारी पड़ा आस्था का जुनून,शनिदेव जात में उमड़ी लाखो श्रद्धालुओं की भीड़।

बाजार और गालियां रहे खचाखच,प्रशासन व पुलिस रहे चौकन्ने। 


एटा/जलेसर। शुक्रवार – शनिवार की रात्रि से शुरू हुई वारिश के बाबजूद आषाढ़ मास के पहले शनिवार को शनिदेव जात में लाखो की तादाद में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। नगर के मुख्यमार्गों के साथ साथ बाज़ारो तथा गलियां भी जायरीनों से खचाखच भरी रही। आस्था के जुनून के चलते बरसात के दौरान भी श्रद्धालुओं द्वारा बडे मियाँ दरगाह व छोटे मियाँ दरगाह तथा शनिदेव मन्दिर पर भी पूजा अर्चना व सरसों का तैल चढ़ा कर मनौतियाँ मांगी गयी। श्रद्धालुओं की भीड़ पर काबू पाने के लिए तहसील व पुलिस प्रशासन को खासी मशक्कत के बाबजूद मोबाइल चोरी एवं छीना झपटी की छिटपुट बारदातें भी घटित हुई। 

शुक्रवार-शनिवार की रात्रि से शुरू हुई बारिश के बाबजूद शनिवार को बाहरी जनपदों से आया शनिदेव जात करने आने वाले श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ पड़ा। नगर के मुख्य मार्गो सहित बाई पास रोड पर भी दोपहर तक काफी भीड़ भाड़ रही। पुलिस द्वारा नगर के  निधौली चौराहा, इसौली चौराहा, आगरा चौराहै सहित प्रत्येक चौराहे पर बेरिकेटिंग लगबा कर बड़े वाहनों को नगर के अंदर नही घुसने दिया। एसडीएम पीयूष रावत तथा सीओ ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह दिनभर दरगाहों तथा शनिदेव मन्दिर सहित नगर का भ्रमण कर मोनिटरिंग करते रहे। तहसीलदार संदीप सिह, नायब तहसीलदार वाजिद हुसैन व मनीष चौधरी एवं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय राघव भी जायजा लेते रहे।

ॐ शनैश्चराय नमः से गूँज उठा शनिदेव मन्दिर।

जलेसर। बडेमियाँ दरगाह पर आये लाखों जायरीनों द्वारा बडेमियाँ की दरगाह पर मत्था टेककर मनौतियां मांगी गयी।वही शनिदेव मन्दिर स्थित भगवान शनिदेव की प्रतिमा पर भी कडुवा तैल चढ़ाकर पूजा अर्चना की गयी। पूजा पाठ के दौरान भक्तों ने सरसो के तेल के अलावा लड्डू तथा बूँदी का भी चढ़ावा हुआ। लाखों की तादाद में आये भक्तों द्वारा लगाए गए ॐ शनैश्चराय के नारों  की जमकर गूंज हुई।

18 थानों के पुलिस फोर्स ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था।

जलेसर। शनिदेव जात के दौरान बडे मियाँ दरगाह शनिदेव मन्दिर पर जहाँ कोतवाली के निरीक्षक डॉ संजय राघव, सिटी इन्चार्ज रवि राज एवं सुनील त्रिपाठी कमान संभाले हुए थे। वही छोटे मियां दरगाह पर अपराध निरीक्षक गोविंद सिंह, एस आई राजीव पवार मौजूद रहे। सीओ ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस बार जिले के अधिकांश थानों से लगभग दो सौ पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। जिनमें थाना प्रभारी सकरौली नित्यानन्द पाण्डेय,अवागढ़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अखिलेश दीक्षित सहित अन्य थाना प्रभारी व एस आई एवं एक सौ से अधिक कांस्टेबल प्रमुख रहे। जिले के थानों से पुलिस फोर्स के अलावा पीएसी, फायर ब्रिगेड, महिला थाना क्राइम ब्रांच का फोर्स इसौली चौराहा, निधौली चौराहा, चौराहा,सासनी रोड तिराहा पर भी पुलिस फोर्स तैनात रहा। इसके साथ साथ महावीरगंज तिराहा,मंडी जवाहरगंज, नाला बाजार, अवागढ़ तिराहा आदि कई स्थानों पर पुलिस फोर्स तैनात रहा। 

सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में एक लाख श्रद्धालुओं ने की जात।

जलेसर। आषाढ़ माह के दूसरे शनिबार को बडेमियाँ दरगाह व छोटे मिया दरगाह एवं  शनीदेव जात का विशेष महत्व है। आषाढ़ माह के दूसरे शनिवार को जहाँ लगभग एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं द्वारा पूजा अर्चना कर मनौतियां मांगी गई। एसडीएम पीयूष रावत ने बताया कि शुक्रवार को पेयजल, मोबाइल टॉयलेट, प्रकाश,सफाई आदि सभी आवश्यकताओ को पूरा किया गया था। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे पहले से ही लगे हुए है।

मोबाइल चोरी व छीना झपटी की छिटपुट वारदाते हुई।

जलेसर। शनिवार को शनिदेव जात के दौरान बडेमियाँ दरगाह तथा छोटे मियां दरगाह पर भारी पुलिस फोर्स तैनात रहा। लेकिन लाखों श्रद्धालुओं की भीड़भाड़ होने की वजह से मोबाइल चोरी व छीना झपटी की एक दो छिटपुट बारदातें घटित होने की जानकारी मिली है। जात के दौरान पुलिस द्वारा एक संदिग्ध महिला को पकड़े जाने की भी सूचना मिली है।

पालिका ने लगाई पेयजल टंकी एवं मोबाइल टॉयलेट।


जलेसर। नगर पालिका परिषद के अधिशाषी अधिकारी प्रद्युम्न कुमार ने बताया कि शनि जात को दृष्टिगत रखते हुए जहां दो दिन पहले मुख्य बाजार रस्ते से अतिक्रमण हट बाया गया था। वहीं दो दिनों से दिन और रात दोनों शिफ्टों में साफ सफाईt कार्य कराया गया था। प्रकाश की व्यवस्था भी कराई गई थी। इसके अलावा शनिजात रास्तों में पांच बड़ी पेयजल टंकियां एवं आठ छोटी पानी की टंकी लगायी गई थी। जिनमें दो बड़ी पानी की टंकी एटा पालिका एवं निधौली कलां नगर पंचायत से मंगवाई गई थी। इसके अलावा दो मोबाइल टॉयलेट भी लगवाए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *