नवनीत कुमार सिंह, मोतिहारी
हरसिद्धि (पूर्वी चंपारण)।
हरसिद्धि थाना क्षेत्र के भादा पुल के समीप नहर से शनिवार को पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।मिली जानकारी के अनुसार, भादा पुल के पास नहर से गुजर रहे कुछ राहगीरों की नजर पानी में उपलाते हुए एक शव पर पड़ी। देखते ही देखते मौके पर स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।

ग्रामीणों द्वारा तुरंत इसकी सूचना हरसिद्धि थाना अध्यक्ष सुनील कुमार को दी गई।सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष के निर्देश पर हरसिद्धि पुलिस दल-बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला। शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी।इसके बाद पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, मोतिहारी भेज दिया।

थाना अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। मौके पर दारोगा राम बाबू यादव, चौकीदार तफसीर आलम खां, प्रमोद कुमार राम, रामाधार पासवान, एवं दर्जनों महिला पुरुष पुलिस बल मौजूद थे।
