मिशन सेफ फ्यूचर अभियान के तहत एआरटीओ ने बिना परमिट स्कूल बस समेत 5 वाहन किये सीज।

दिलीप सिंह

अलीगंज एटा चेकिंग मे स्कूली वाहनों और अनधिकृत परिवहन साधनों 40 हजार रुपये का वसूला जुर्मानाअलीगंज।स्कूली बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए परिवहन विभाग ने शुक्रवार को अलीगंज क्षेत्र में मिशन सेफ फ्यूचर अभियान के तहत विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व एआरटीओ शिवम कुमार ने किया।

इस दौरान स्कूल वाहनों के साथ-साथ बिना परमिट एवं नियमों का उल्लंघन कर संचालित अन्य वाहनों की सघन जांच की गई। कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में वाहन संचालकों में हड़कंप मच गया।मिशन सेफ फ्यूचर अभियान के तहत एआरटीओ शिवम कुमार ने स्कूल बस, मैजिक वैन, ऑटो एवं अन्य व्यावसायिक वाहनों के दस्तावेज, फिटनेस, परमिट तथा सुरक्षा मानकों की गहन जांच की।

जांच में कई वाहन निर्धारित नियमों का पालन करते नहीं पाए गए, जिसके बाद उनके विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की गई। एआरटीओ शिवम कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान बिना परमिट संचालित एक स्कूल बस को सीज किया गया। इसके अलावा दो स्कूली मैजिक वैन बिना परमिट और बिना फिटनेस प्रमाणपत्र के संचालित होती मिलीं, जिन्हें भी सीज कर दिया गया। वहीं दो अनधिकृत ऑटो बिना फिटनेस के संचालित पाए जाने पर उन्हें भी जब्त किया गया।

अभियान के दौरान कुल पांच वाहनों को सीज किया गया तथा विभिन्न यातायात एवं परिवहन नियमों के उल्लंघन पर 40 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। एआरटीओ ने वाहन संचालकों को चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ और भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। एआरटीओ शिवम कुमार ने कहा कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

सभी स्कूल संचालकों और वाहन मालिकों को अपने वाहनों के परमिट, फिटनेस, बीमा, प्रदूषण प्रमाणपत्र तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज समय पर अपडेट रखने होंगे। बिना वैध दस्तावेजों के स्कूली वाहन सड़क पर संचालित होने नहीं दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मिशन सेफ फ्यूचर अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। कानूनी कार्रवाई से बचने और यातायात नियमों के पालन हेतु एआरटीओ ने सभी वाहन संचालकों से नियमों का पालन करने और वैध दस्तावेजों के साथ ही वाहन संचालन करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *