विश्व जनसंख्या दिवस पर इनर व्हील क्लब ऑफ संजीवनी ने किया जागरूकता कार्यक्रम, साइबर सुरक्षा पर भी मिला मार्गदर्शन

रांची। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर इनर व्हील क्लब ऑफ संजीवनी, रांची की ओर से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों के लिए पोस्टर निर्माण एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर साइबर अपराध जागरूकता सत्र का भी आयोजन हुआ। सत्र की मुख्य वक्ता झारखंड उच्च न्यायालय की अधिवक्ता सौम्या पाण्डेय रहीं। उन्होंने ऑनलाइन ठगी, साइबर अपराधों से बचाव और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर विद्यार्थियों को जागरूक किया। उन्होंने बताया कि सतर्कता और सही जानकारी से अधिकांश साइबर अपराधों से बचा जा सकता है।

कार्यक्रम में इनर व्हील क्लब ऑफ संजीवनी, रांची की पास्ट प्रेसिडेंट मीना सिन्हा एवं अध्यक्ष डॉ. अंजना वर्मा की विशेष उपस्थिति रही। आयोजन को सफल बनाने में क्लब की एडिटर डॉ. शैल सिंह तथा सदस्य डॉ. नीरजा ओझा, श्वेता सिंह, कनक लता, दर्शना कौर, अनीता सिंह और कृष्णा शर्मा का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *