बहला-फुसलाकर अपहरण के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, हरदी पुलिस की कार्रवाई


बहराइच। थाना हरदी पुलिस ने अपहरण के मुकदमे में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।


पुलिस के अनुसार, थाना हरदी में दर्ज मुकदमा संख्या 177/2026, धारा 137(2), 87 बीएनएस के तहत नामजद आरोपी अतुल मौर्य उर्फ महेंद्र कुमार मौर्य निवासी नकवा, थाना हरदी को मंगलवार दोपहर करीब 12:35 बजे महेशपुरवा चौराहा, श्मशान घाट के पास से गिरफ्तार किया गया।


आरोप है कि अभियुक्त ने 3 जून 2026 को पीड़िता को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की घटना को अंजाम दिया था। मामले की विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।


गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक राकेश श्याम सिंह एवं कांस्टेबल शिवेंद्र वर्मा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *