दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली देहात पुलिस को मिली सफलता


बहराइच। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली देहात पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।


पुलिस के अनुसार, थाना कोतवाली देहात में दर्ज मुकदमा संख्या 227/2026, धारा 137(2), 87, 65(1) भारतीय न्याय संहिता एवं 3/4(1) पॉक्सो एक्ट के तहत वांछित आरोपी संस्कार सिंह पुत्र स्वर्गीय निर्मल सिंह, निवासी ग्राम दपालीपुरवा, थाना कोतवाली देहात को 14 जुलाई 2026 को मुखबिर की सूचना पर मिर्जागंज रोड से गिरफ्तार किया गया।


जांच में सामने आया कि आरोपी ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म किया था। विवेचना के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गईं। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी लगातार ठिकाने बदल रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया।


गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। आरोपी के विरुद्ध पूर्व से भी एक अन्य आपराधिक मुकदमा दर्ज है।


गिरफ्तारी टीम:
उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह
हेड कांस्टेबल राधेश्याम यादव
कांस्टेबल विकास यादव
(थाना कोतवाली देहात, जनपद बहराइच)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *