गोंडा: मेडिकल कॉलेज के गार्ड ने महिला और मासूम से की अभद्रता, मरीजों और तीमारदारों में रोष

बच्चे ने बना लिया था विवाद का वीडियो, भड़का गार्ड

गोंडा। जिला मेडिकल कॉलेज में मरीजों की सुरक्षा और सुविधा के लिए तैनात गार्ड की दबंगई सामने आई है। सोमवार रात करीब 12 बजे एक गार्ड ने मामूली विवाद के दौरान एक महिला और उसके मासूम बच्चे से अभद्रता कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो बनाने पर भड़का गार्ड

प्राप्त जानकारी के अनुसार किसी बात को लेकर अस्पताल परिसर में विवाद हो रहा था। इसी दौरान एक महिला का मासूम बच्चा विवाद का वीडियो बना रहा था। यह देखकर ड्यूटी पर तैनात गार्ड भड़क गया। आरोप है कि गार्ड ने पहले बच्चे से मोबाइल छीनने की कोशिश की और फिर महिला के साथ भी अभद्र व्यवहार किया। रात 12 बजे हुई इस घटना से अस्पताल में मौजूद मरीजों और तीमारदारों में रोष है।

वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग

वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने मेडिकल कॉलेज प्रशासन और जिला प्रशासन से दोषी गार्ड पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि जब अस्पताल में सुरक्षा कर्मी ही इस तरह का व्यवहार करेंगे तो आम जनता और मरीज कहां जाएंगे।
मामले में अभी मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *