
संतकबीरनगर।धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र से 13 वर्षीय नाबालिग किशोरी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। घटना को लेकर पीड़ित परिवार ने दो अगस्त को थाना धर्मसिंहवा में तहरीर दी थी, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी।पीड़ित महिला ने आरोप लगाया था कि उसकी 13 वर्षीय पुत्री को सहबान पुत्र सैयद, निवासी हरैया थाना धर्मसिंहवा, बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। तहरीर के आधार पर थाना धर्मसिंहवा में मुकदमा अपराध संख्या 85/2026 के तहत बीएनएस की धारा 87 एवं 137(2) में प्राथमिकी दर्ज की गई।मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। मंगलवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी सहबान को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आगे की कार्रवाई की गई।पुलिस का कहना है कि महिला एवं नाबालिगों से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक राघवेंद्र प्रताप सिंह तथा कांस्टेबल सोनू यादव शामिल रहे।
