चोरी के मामले में अलीगंज पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

अलीगंज। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. इलामारन के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडेय के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी राजेश सिंह के नेतृत्व में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत अलीगंज पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार थाना अलीगंज क्षेत्र के ग्राम हत्सारी में हुई चोरी की घटना के संबंध में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चैंकी पुत्र राजू निवासी मोहल्ला काजी, अलीगंज, जनपद एटा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी में प्रयुक्त बताए जा रहे दो कुलाबे तथा एक हथौड़ा बरामद किया है।

थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 198/2026, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराध एवं चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *