मूसलाधार बारिश से अलीगंज थाना परिसर हुआ जलमग्न, विद्युत विभाग में पानी भरने से आपूर्ति ठप

अलीगंज में बुधवार दोपहर करीब 2 बजे अचानक हुई मूसलाधार बारिश ने कस्बे की व्यवस्था बिगाड़ दी। तेज बारिश के कारण अलीगंज थाना परिसर पूरी तरह जलमग्न हो गया। बारिश का पानी थाना परिसर से होते हुए कंप्यूटर कक्ष तक पहुंच गया, जिससे पुलिसकर्मियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। थाना परिसर में पानी भरने के कारण जरूरी कामकाज प्रभावित होने की स्थिति बन गई।

वहीं लगातार तेज बारिश के चलते बिजली विभाग के परिसर में भी पानी भर गया। सुरक्षा को देखते हुए विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई। इससे कस्बे के कई इलाकों में बिजली व्यवस्था प्रभावित रही। बारिश की रफ्तार इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में सड़कों और निचले स्थानों पर पानी जमा हो गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, बुधवार को हुई बारिश इस मौसम की अब तक की सबसे भीषण बारिश रही। अचानक हुई तेज बारिश के कारण लोगों को आवागमन में भी परेशानी उठानी पड़ी। कई लोग बारिश से बचने के लिए दुकानों और अन्य स्थानों पर रुकने को मजबूर हुए। थाना और बिजली विभाग परिसर में पानी भरने से जल निकासी व्यवस्था की स्थिति भी सामने आई। बारिश थमने के बाद पानी की निकासी का प्रयास किया गया।

दिलीप सिंह अलीगज एटा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *