मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 के तहत वाहनों पर कार्रवाई

अलीगंज। मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 के अंतर्गत अलीगंज क्षेत्र में एआरटीओ शिवम यादव के नेतृत्व में अनफिट स्कूल वाहनों तथा बिना परमिट और बिना फिटनेस संचालित वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान एआरटीओ की टीम ने विभिन्न स्थानों पर वाहनों की जांच की और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान थाना नयागांव क्षेत्र में बिना फिटनेस एवं बिना परमिट संचालित दो वाहनों को सीज कर दिया गया। वहीं, थाना अलीगंज क्षेत्र में भी बिना परमिट और बिना फिटनेस के संचालित तीन वाहनों को सीज कर खड़ा कराया गया। इसके अलावा दो अन्य वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई, जिन पर कुल 60 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

एआरटीओ शिवम यादव ने वाहन संचालकों को निर्देश दिए कि वे वाहनों के सभी आवश्यक दस्तावेज पूर्ण रखें और बिना फिटनेस एवं परमिट के वाहन संचालित न करें। विशेष रूप से स्कूली वाहनों की फिटनेस और सुरक्षा मानकों को लेकर विभाग द्वारा सख्ती बरती जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

दिलीप सिंह अलीगंज एटा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *