कानपुर। आज यहां शुक्रवार की सुबह साढ़ थानाक्षेत्र के असेनिया गांव में महिला का हत्या किया हुआ शव बरामद हुआ लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसकी शिनाक्त नहीं हो पाई है। यहां उसका शव औंधा पड़ा मिला। जिससे प्रतीत होता है कि उसकी हत्या की गई है।
पुलिस के मुताबिक जहानाबाद से साढ़ संपर्क मार्ग पर असेनिया गांव के पास सड़क किनारे शुक्रवार सुबह एक महिला का शव अवस्था में पड़ा मिला। शव पर हरा पेटीकोट और ऊपर की ओर गुलाबी चुनरी थी। पैर के पंजे एक बोरी के अंदर घुसे थे। हाथों की कलाइयों में सर की तरफ एक सफेद बोरी पड़ी थी। ग्रामीणों ने शव देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।
इस बारे में पुलिस का अनुमान है कि महिला की हत्या के बाद बोरी में भरकर उसे लाया गया है। यहां फेंकते वक्त बोरी निकल गई, जो पैरों में फंसी है। हाथों में सूजन है। कलाइयों में चूडी और एक अंगुली में अंगूठी है। फिलहाल उसकी शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है। जिसके बाद ही अगली कार्रवाही की जायेगी।