वेगनर गाड़ी में ई रिक्शा को मारी टक्कर


ई-रिक्शा में फंसा रहा चालक, वैगनआर चालक गाड़ी निकालकर भागने की फिराक में रहा

अलीगंज। क्षेत्र के पहरईया पेट्रोल पंप के पास रविवार को एक तेज रफ्तार टैक्सी वैगनआर ने सामने से ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा चालक यादराम निवासी मोहल्ला विकास नगर, अलीगंज गंभीर रूप से घायल हो गया और करीब एक घंटे तक ई-रिक्शा के हैंडल में फंसा तड़पता रहा।

बताया गया कि रजत पट्टी पोस्ट पुठरी निवासी रोहित कुमार वैगनआर टैक्सी चला रहा था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैगनआर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और गाड़ी ई-रिक्शा में फंस गई। और ई-रिक्शा चकनाचूर हो गया आरोप है कि चालक घायल ई-रिक्शा चालक को बाहर निकालने के बजाय रस्सा बांधकर डीसीएम की मदद से अपनी गाड़ी को ई-रिक्शा से निकालने का प्रयास करता रहा। लोगों को आता देख वह मौके से फरार हो गया।

राहगीरों और ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर ई-रिक्शा चालक को बाहर निकाला और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वैगनआर को कब्जे में लेकर थाने भिजवाया। परिजन घायल को उपचार के लिए फर्रुखाबाद अस्पताल ले गए।

घायल यादराम ने बताया कि वह नवाबगंज की ओर से अलीगंज आ रहा था, तभी सामने से आई वैगनआर ने उसके ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। वह काफी देर तक हैंडल में फंसा रहा। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है पुलिस द्वारा दोनों वाहनो को कब्जे में लिया है वही पुलिस ने घायल को उपचार हेतु हायर सेंटर रेफर किया पुलिस घटना के कारणो की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *