बहराइच। यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा एवं प्राथमिक चिकित्सा के प्रति पुलिसकर्मियों को जागरूक करने के उद्देश्य से सीसीटी टीम के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में दुर्घटना स्थल पर सुरक्षा, घायल की स्थिति की जांच, CPR, रक्तस्राव रोकने, हड्डी टूटने, जलने, करंट लगने, सांप के काटने, कुत्ते/जानवर के काटने तथा अन्य आपात स्थितियों में प्राथमिक उपचार की जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण SACTEM Foundation के सहयोग से डॉ. जमील एवं टेक्नीशियन विवेक कुमार द्वारा दिया गया। कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी यातायात राज सिंह यादव के नेतृत्व में आयोजित हुआ।
प्रशिक्षण में गोल्डन आवर के महत्व और आपात स्थिति में पुलिस की भूमिका पर भी जागरूक किया गया।
