बारिश ने छीनी छत, बेटियों की शादी के बीच बेघर हुआ परिवार

संतकबीरनगर। नगर पंचायत धर्मसिंहवा के वार्ड पांच छिबरा पश्चिमी में लगातार हुई बारिश ने गरीब परिवार की मुश्किलें बढ़ा दीं। बारिश के दौरान जवाहिर (60) के जर्जर मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई। गनीमत रही कि हादसे के समय परिवार के सदस्य छत के नीचे नहीं थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया।पत्नी के निधन के बाद करीब सात वर्षों से जवाहिर अकेले ही परिवार की जिम्मेदारी उठा रहे हैं। ठेले पर खुरमा और बुनिया बेचकर होने वाली सीमित आमदनी से परिवार का किसी तरह गुजारा चलता है। पहले से आर्थिक तंगी झेल रहे परिवार के सामने अब सिर छिपाने के लिए सुरक्षित जगह का संकट खड़ा हो गया है।परिवार में बेटियां वैष्णवी (22) और वीनस (19) विवाह योग्य हैं। बेटियों की शादी की चिंता के बीच मकान की छत गिरने से परिवार की परेशानी और बढ़ गई है। बारिश होने पर बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है।

पीड़ित परिवार ने प्रशासन और नगर पंचायत से आवास, आर्थिक सहायता और तत्काल राहत दिलाने की मांग की है, ताकि परिवार को बारिश के बीच सुरक्षित ठिकाना मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *