संग्रामपुर में शांति समिति की बैठक: नवरात्रि पर बिना लाइसेंस नहीं बैठेंगी प्रतिमाएं, प्रशासन ने दिए कड़े निर्देश

नवनीत कुमार सिंह -मोतिहारी

संग्रामपुर आगामी नवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर रविवार को संग्रामपुर थाना परिसर में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता डीएसपी पंकज कुमार मिश्रा एवं थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने की। इस दौरान क्षेत्र की विभिन्न पूजा समितियों के प्रतिनिधियों को सुरक्षा एवं व्यवस्था से जुड़े कई आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

बैठक को संबोधित करते हुए अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर प्रतिमा स्थापना एवं पूजा पंडाल निर्माण के लिए प्रशासन से वैध लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। बिना अनुमति के प्रतिमा स्थापित करने पर विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी।सुरक्षा और अफवाहों पर रहेगा सख्त पहरा
थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने कहा कि पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने पूजा समितियों को निर्देश दिया कि पंडालों में भीड़ नियंत्रण और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पहचान-पत्र युक्त स्वयंसेवकों की तैनाती सुनिश्चित करें। साथ ही, सोशल मीडिया या क्षेत्र में किसी भी तरह की अफवाह अथवा असामाजिक गतिविधियों की सूचना तत्काल संग्रामपुर पुलिस को देने की अपील की गई।बैठक में गणमान्य लोग रहे मौजूद।इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि और समाजसेवियों ने भी प्रशासन को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।

बैठक में मुख्य रूप से पिंकू सिंह, मूनानी शर्मा, अतिंद्र कश्यप, पप्पू पांडेय, सुशील दुबे सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक और विभिन्न पूजा समितियों के सदस्य उपस्थित थे।अंत में प्रशासनिक अधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से आपसी भाईचारे, सद्भाव और शांति के साथ शक्ति की उपासना का यह महापर्व मनाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *