मोतिहारी पुलिस अधीक्षक ने किया ढाका और चिरैया थाने का औचक निरीक्षण

नवनीत कुमार सिंह मोतिहारी

मोतिहारी।आगामी धनतेरस, दीपावली और लोक आस्था के महान पर्व छठ को लेकर मोतिहारी पुलिस पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में विधि-व्यवस्था संधारण, सुरक्षा व्यवस्था और थानों के सुचारू संचालन का जायजा लेने के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा ढाका और चिरैया थाने का औचक भ्रमण किया गया।भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने दोनों थानों के कार्यों की समीक्षा की और संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को कई आवश्यक एवं कड़े दिशा-निर्देश दिए।

त्योहारी सीजन को देखते हुए असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने और क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। आम जनता को त्वरित न्याय दिलाने के लिए लंबित मामलों कांडो के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन पर विशेष जोर दिया गया।

थानों के अनुसंधान कक्ष और नवनिर्मित रसोइघर के सुव्यवस्थित संचालन को लेकर संबंधित अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश दिए गए ताकि पुलिसकर्मियों एवं आगंतुकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।मोतिहारी पुलिस आम नागरिकों की सेवा और उनकी सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है। त्योहारों के दौरान जिले में शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *