भैया दूज पर भाई को तिलक करने जा रही बहनें हादसे का शिकार, दो सड़क दुर्घटनाओं में छह घायल

ई-रिक्शा पलटने से तीन लोग घायल, झकरई मोड़ पर दो बाइकों की भिड़ंत में तीन घायल; तीन की हालत गंभीर

अलीगंज। भैया दूज के पर्व पर बहनें अपने भाइयों को तिलक करने के लिए घर से निकली थीं, लेकिन रास्ते में हुए सड़क हादसों ने उनकी खुशियों को चिंता में बदल दिया। अलीगंज क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में छह लोग घायल हो गए। इनमें तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।

पहली घटना थाना दरियागंज क्षेत्र के ग्राम ककराला निवासी 30 वर्षीय रजनी पत्नी शमशेर के साथ हुई। वह ई-रिक्शा में सवार होकर अपने गांव से अलीगंज क्षेत्र के ग्राम अमोघपुर भाटान भैया दूज मनाने जा रही थीं। पहरा पुल मोड़ पर अचानक सामने दो-तीन गोवंश आ जाने से ई-रिक्शा चालक ने तेजी से ब्रेक लगा दिए, जिससे ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में सुशीला देवी (30) पत्नी चंद्रपाल, रजनी (35) पत्नी शमशेर और चंद्रपाल (40) पुत्र धार सिंह ई-रिक्शा के नीचे दबकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें बाहर निकाला।

दूसरी घटना में ग्राम भदुईया मठ निवासी रामगोपाल और कमल किशोर बाइक से अलीगंज जा रहे थे। वहीं ग्राम देवतरा निवासी अमित पुत्र विजय सिंह और हरिओम भी बाइक से अलीगंज जा रहे थे। झकरई मोड़ पर दोनों बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें अमित, हरिओम और रामगोपाल गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद अमित, हरिओम और रामगोपाल की गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *