देवी जागरण में पूरी रात गूंजे माता रानी के भजन, भक्ति में सराबोर हुए श्रद्धालु

अलीगंज। क्षेत्र के ग्राम अमरोली रतनपुर में बीती रात भव्य देवी जागरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उत्तर प्रदेश पुलिस में कार्यरत उपदेश कुमार राजपूत की ओर से कराया गया। जागरण में बड़ी संख्या में माता रानी के भक्तों ने पहुंचकर पूरी रात भजन-कीर्तन का आनंद लिया और माता के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ कानपुर की प्रसिद्ध गायिका प्रिया जैन, अलीगढ़ की पायल जैन तथा कासगंज के प्रेम सिंह ने गणेश वंदना प्रस्तुत कर किया। इसके बाद कलाकारों ने एक से बढ़कर एक देवी भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। भजनों की मधुर धुनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते नजर आए। पूरे आयोजन के दौरान माता रानी के जयकारों से गांव का वातावरण भक्तिमय बना रहा।

जागरण के बीच-बीच में प्रस्तुत की गई मां काली की भव्य झांकी, भगवान महादेव का रौद्र रूप तथा राधा-कृष्ण की मनमोहक भक्ति झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। कलाकारों की प्रस्तुतियों को देखकर भक्त मंत्रमुग्ध हो गए। पूरी रात चले इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और माता रानी के दरबार में हाजिरी लगाई।

इस अवसर पर दिलीप वर्मा, कामिनी राजपूत, कदम सिंह फौजी, आरती राजपूत, उषा राजपूत, बृजमोहन राजपूत, एडवोकेट संजीव, करण सिंह, विमल, शीला सहित गांव के बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे।

दिलीप सिह ब्यूरो एटा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *