हिन्दू नववर्ष के उपलक्ष्य पर श्री राम सेना के द्वारा टेल्को राम मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई।

जमशेदपुर। हिन्दू नववर्ष के उपलक्ष्य पर शाम 4 बजे टेल्को राम मंदिर से एक शोभायात्रा श्री राम सेना के द्वारा पहली बार निकाली गई। बताते चलें कि शोभायात्रा का आरंभ टेल्को राम मंदिर से लेकर पूरे टेल्को कॉलोनी में चलते हुए वापस टेल्को राम मंदिर में समापन हुआ। शोभायात्रा के समापन के बाद शाम 7 बजे टेल्को राम मंदिर में 21 पुरोहितों के द्वारा हनुमान चालीसा का जाप और आरती की गई।शोभायात्रा में हज़ारों की तादाद में श्री राम सेना के लोग, संमाज सेवी, टेल्को कॉलोनी के निवासी और शहर वासी शामिल हुए। आपको बताते चलें कि प्रत्येक वर्ष चैत्र मास की शुक्‍ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नवरात्रि का पर्व शुरू होता है और इसी दिन से हिंन्‍दू नव वर्ष की शुरुआत होती है। इस साल 22 मार्च से हिंदू नववर्ष की शुरुआत हो गई।हिंदू पंचांग के मुताबिक देखें तो 22 मार्च से विक्रम संवत 2080 शुरू हो जाएगा। गौरतलब हो कि विक्रम संवत की शुरुआत अंग्रेजी कैलेंडर से 57 साल पहले ही हो गई थी इसलिए ये आज भी अंग्रेजी कैलेंडर से 57 साल आगे है। 2023 + 57 = 2080, इसलिए हिंदू कैलेंडर में 2023 की जगह पर 2080 लिखे गए हैं। अब रही बात विक्रम संवत की; तो माना जाता है कि राजा विक्रमादित्य ने इसकी शुरुआत की थी। उस समय सबसे बड़े खगोल शास्त्री वराहमिहिर हुआ करते थे, उनकी मदद से इसे तैयार किया गया और इसके प्रचार प्रसार में काफी मदद मिली। वहीं राजा विक्रमादित्‍य के नाम से इसे विक्रम संवत कहा जाने लगा। यहां संवत का अर्थ साल से होता है। उपरोक्त शोभायात्रा में मुख्य रूप से श्री राम सेना के संरक्षक आर के सिंह टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री और समाजसेवी दिग्विजय सिंह, संस्थापक सह महामंत्री सोनू सिंह, अध्यक्ष धीरज कुमार सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष पप्पू मिश्रा, संयुक्त महामंत्री जीतू सिंह, मीडिया प्रभारी नवीन सुलंकी, गणेश सोलंकी व अमित सिंह के देख रेख में यह शोभायात्रा निकाली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!