11000 की विद्युत लाइन की चपेट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलसा।

दिलीप सिंह अलीगज एटा

रामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम ककोडा में शनिवार की शाम 11000 की लाइन की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस तथा परिजनों ने घायल व्यक्ति को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना को देखते भारी संख्या में ग्रामीण लोग थाना रामपुर मे एकत्रित हुए। मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए भीड़ को खत्म करवाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना रामपुर क्षेत्र के ग्राम ककोडा निवासी ओमवीर पुत्र मीलाल शनिवार की शाम लाइनमैन के साथ 11000 की लाइन की तारों पर काम कर रहा था तभी अचानक विद्युत आपूर्ति चालू हो गई। और बिजली के तारों में करंट दौड़ गया जिसके दौरान ओमवीर को करंट लगने से बुरी तरह झुलस गया। घटना को चलते ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और थाना रामपुर में भारी संख्या में ग्रामीण लोग पहुंचे।

विद्युत उपकेंद्र के एस एस ओ भगवान दास ने बताया कि गांव में ही 11000 विद्युत लाइन का पोल था जिसके पास एक सर्रास का पेड़ खड़ा हुआ था बीते दिनों अचानक सर्रास के पेड़ में करंट आने से गाय की मौत हो गई। थी जिसके चलते सर्रास का पेड़ काट दिया था। जिससे करण 11000 की लाइन का तार ढीला हो गया था ।आज रविवार के दिन लाइनमैन के साथ ओमवीर उन्ही तारों पर काम कर रहा था काम करने से पहले शटडाउन भी लिया था फिर भी अचानक से विद्युत आपूर्ति चालू हो गई। जिससे तारों में करंट दौड़ गया जिसमें ओमवीर बुरी तरह से झुलस गया।

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और परिजनों ने घायल ओमवीर को तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका उपचार चल रहा है ।डॉक्टर के अनुसार ओमबीर लगभग 80% झुलस गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *