अलीगंज में थाना अध्यक्ष की विदाई नवागत थाना अध्यक्ष ने संभाला चार्ज


दिलीप सिंह अलीगंज एटा


अलीगंज थाना में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पद पर तैनात राजकुमार सिंह को शनिवार को भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर सभी ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को माल्यार्पण व प्रतीक चिन्ह देकर स सम्मान विदाई की। स्थानीय लोग व थाने के स्टाफ ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए सराहना की इसके साथ नए थाना अध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा का भी स्वागत किया गया। बधाई और स्वागत समारोह में अलीगंज क्षेत्र के तमाम सम्मानित लोग शामिल रहे।

अलीगंज थाने पर तैनात रहे प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह का तबादला हुआ जिनका आज स्थानीय लोगों व स्टाफ के लोगों ने विदाई दी। थाना परिसर में जुटे लोगों ने थाना अध्यक्ष राजकुमार के कार्यकाल की सराहना की ।

विदाई समारोह के साथ ही लोगों ने नवागत थाना अध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा का गर्म जोशी के साथ स्वागत भी किया। लोगों ने दोनों प्रभारी निरीक्षक एवं उपनिरीक्षक को माला पहनाई। क्षेत्र के लोगों ने उम्मीद जताई कि नए थाना अध्यक्ष का भी कार्यकाल न्याय प्रिय होगा।


इस मौके पर क्षेत्राधिकारी राजेश सिंह कस्बा इंचार्ज मनीष बालियान, भाजपा नेता सूर्यकांत गुप्ता पूर्व अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता, भानु प्रताप सिंह, अनमोल, आमोद आर्य ,बिट्टू शर्मा, सहित तमाम गढणमान लोग एवं समस्त थाना स्टाफ व क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *