नवनीत कुमार सिंह, मोतिहारी
हरसिद्धि थाना क्षेत्र के ओलाहा गांव में कृषि क्षेत्र की अग्रणी कंपनी साईं क्रॉप साइंस प्राइवेट लिमिटेड, कोलकाता द्वारा ग्राम ओलहा में एक दिवसीय किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य स्थानीय किसानों को उन्नत खेती, फसल सुरक्षा तथा पैदावार बढ़ाने के आधुनिक वैज्ञानिक तरीकों के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौजूद कंपनी के सेल्स मैनेजर अरविन्द कुमार पाण्डेय,रीजनल मैनेजर गोपीकांत तिवारी और एरिया मैनेजर रूपेश कुमार पाण्डेय ने किसानों को मिट्टी की उर्वरा शक्ति बनाए रखने और फसलों को कीट व बीमारियों से बचाने के प्रभावी उपाय बताए। अधिकारियों ने आगामी फसल चक्र में साईं क्रॉप साइंस के उन्नत उत्पादों के संतुलित प्रयोग की जानकारी दी, जिससे कम लागत में बेहतर उत्पादकता हासिल की जा सके।
गोष्ठी के दौरान किसानों की कृषि संबंधी समस्याओं का समाधान भी किया गया और उनकी जिज्ञासाओं के संतोषजनक उत्तर दिए गए।एवम् यह भी बात किसानो को यह भी बात बताया गया कि यूरिया ना भी हो उसे स्थिति में शाही पावर प्लस व शाही ग्रीन गोल्ड से खेती हो सकती है इसके बारे में भी बाताया गया,इस अवसर पर कंपनी के, कार्यरत संदीप कुमार पाण्डेय, तथा गौतम कुमार सहित क्षेत्र के कई प्रगतिशील सैकड़ों किसान एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
