नवनीत कुमार सिंह मोतिहारी
मोतिहारी के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देशानुसार अपराधियों की धर-पकड़ के लिए चलाए जा रहे समकालीन अभियान के तहत हरसिद्धि थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। शनिवार को थानाध्यक्ष सुनील कुमार के नेतृत्व में चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान में पुलिस ने अलग-अलग मामलों के कुल 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और फरार चल रहे अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन कर विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की गई। इसी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे 03 आरोपियों को दबोचा।शराबबंदी कानून के तहत दर्ज पूर्व के मामलों में 02 धंधेबाजों को गिरफ्तार किया।
विविध संलिप्त 01 अभियुक्त को पकड़ा।न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट के आधार पर 06 वारंटियों को भी गिरफ्तार किया गया।थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि अपराधियों और कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। सभी गिरफ्तार अभियुक्तों की कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से इलाके के असामाजिक तत्वों और अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है। मौके पर अपर थाना अध्यक्ष अभिनाश कुमार,सब इंस्पेक्टर अंकित कुमार, प्रीतम कुमार रंजन मंडल, एवम् दर्जनों पुलिस बल मौजूद थे।
