आकाश मिश्र बहराइच
बहराइच, 13 जुलाई 2026। महर्षि बालार्क जी की पावन तपोभूमि बहराइच में श्री हनुमान जी मंदिर, चेतरा में जगतगुरु भगवान शंकराचार्य श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज (ज्योतिषपीठाधीश्वर एवं द्वारका शारदा पीठाधीश्वर) का राष्ट्रीय विकल्प मोर्चा एवं अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम में पुष्पवर्षा, शंखनाद एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उनका अभिनंदन किया गया।अपने उद्बोधन में पूज्य शंकराचार्य जी ने गौ संरक्षण के महत्व पर बल देते हुए कहा कि “जो सरकार हमारी गौ माता को ‘राजमाता’ का दर्जा नहीं देगी, उसे वोट नहीं।” उन्होंने समाज से गौ रक्षा, सनातन संस्कृति के संरक्षण तथा राष्ट्रहित में जागरूक होकर कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के प्रदेश अध्यक्ष (अवध प्रांत) पं. दीपक त्रिवेदी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के प्रदेश अध्यक्ष दीपक त्रिवेदी, राष्ट्रीय विकल्प मोर्चा जिलाध्यक्ष अमर नाथ शुक्ल, अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के जिलाध्यक्ष शिव कुमार तिवारी, विश्व ब्राह्मण कल्याण परिषद के जिलाध्यक्ष पुंडरीक पाण्डेय, परशुराम सेना प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ तिवारी, रवि श्रीवास्तव, दिलीप त्रिपाठी, शिव मोहन मिश्र, हरि शंकर पांडेय, आदर्श शुक्ल, महेश त्रिपाठी, प्रह्लाद दुबे, राजेंद्र पांडेय ,राकेश पांडेय, सुमित मिश्र, जगदंबिका मिश्र, कृपाराम मिश्र, यज्ञ राम त्रिपाठी, राम गोपाल शर्मा, अखिलेश दुबे, राम मगन तिवारी, शिवा चंद्र मिश्र, प्रदुम्न त्रिपाठी, महेंद्र अवस्थी, रीता पाण्डेय, शुभम मिश्र, सिद्धार्थ श्रीवास्तव आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने गौ रक्षा एवं सनातन संस्कृति के संरक्षण का संकल्प लिया।
