बहराइच:
पुलिस अधीक्षक बहराइच, विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना गया।

जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रार्थना पत्रों के संबंध में पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों की शीघ्र, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण जांच कर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी भी उपस्थित रहे।
