गोंडा: एसपी अभिषेक झा ने 9 दरोगाओं को सौंपी चौकी की कमान, जीरो टॉलरेंस पर काम करने के निर्देश

संवाददाता गोंडा

गोंडा। जिले की कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए नवागत पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने रविवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जिले के विभिन्न थानों में तैनात 9 उपनिरीक्षकों को नई जिम्मेदारी देते हुए चौकी प्रभारी बनाया गया है। यह आदेश जनपदीय स्थापना बोर्ड के निर्णय के अनुसार तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

एसपी अभिषेक झा ने सभी नवनियुक्त चौकी प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि प्रदेश सरकार और यूपी पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत काम करें। फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनें और उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें। भ्रष्टाचार या कार्य में लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

अंकित सिंह को फिर मिली चौकी की कमान

सबसे चर्चित नाम उपनिरीक्षक अंकित कुमार सिंह का है। कुछ समय पहले उन्हें मिश्रौलिया चौकी प्रभारी के पद से हटाकर परसपुर थाने भेजा गया था। अब उन्हें फिर से महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए कर्नलगंज कोतवाली की चचरी चौकी का प्रभारी बनाया गया है।

तबादला आदेश के मुताबिक अक्षय कुमार चौधरी को थाना कोतवाली देहात से चौकी प्रभारी बभनान (थाना छपिया), अभिनव भरत सिंह को कर्नलगंज से चौकी प्रभारी मसकनवा (थाना छपिया), अखिलेश कुमार मौर्या को कर्नलगंज से आर्यनगर (थाना कौड़िया), आशीष यादव को कर्नलगंज से कोल्हमपुर (थाना नवाबगंज), पवन कुमार सिंह को तरबगंज से सिविल लाइन (कोतवाली नगर), विभव सिंह को नवाबगंज से खोरहंसा (कोतवाली देहात), शिवम गुप्ता को धानेपुर से एसएसपीएम (कोतवाली नगर) और सहदेव दुबे को कोतवाली देहात से पसका (थाना परसपुर) चौकी का प्रभारी बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *