घर से निकला था रामलीला देखने 11 दिन बाद काली नदी से विमलेश शव पुलिस ने किया वरामद!


चंद पैसो क़ी खातिर दोस्तों ने अपने दोस्त क़ी हत्या कर शव को काली नदी में फेका!


मामला गुमसुदी से लेकर अपहरण फिर तहरीर हत्या में हुई तब्दील!
हत्या में संलिप्त दो आरोपी ने जुल्म कबूला.. भेजा जेल!


अलीगंज!अलीगंज में चंद पैसो क़ी खातिर दोस्तों ने अपने ही दोस्त क़ी शराब पिलाकर हत्या कर शव को काली नदी में फेंक दिया. परिजनों को इसकी जानकारी ज़ब हुई वह देर रात्रि घर नहीं पहुंचा. परिजनों ने खोजवीन के मामला कोतवाली अलीगंज पहुंचा पीड़ित क़ी पत्नी किरन देवी ने अपने पति के गुम सुदा होने क़ी तहरीर दी पुलिस ने मामला गुम सुदी में दर्ज कर लिए.

वाद में कोई सुराग न मिलने पर परिजनों ने अपहरण व हत्या क़ी बात कहीं पुलिस ने शक के आधार पर दो लोगों को गिरफ्तार कर जानकारी क़ी. पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिलने के बाद शव को खोजने का कार्य काली नदी पर सर्च आपरेशन चलाया अंत में पुलिस को सफलता मिली और शव को वरामद किया परिजनों ने शव क़ी पहचान विमलेश के रूप में क़ी. बताते चले कि अलीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गलारपुर निवासी किरन देवी पत्नी विमलेश ने कोतवाली अलीगंज में एक लिखित तहरीर दी तहरीर में बताया गया

कि मेरा पति विमलेश जो 20 अक्टूबर 26 को अलीगंज में रामलीला देखने की कहकर गए थे जो घर वापिस नहीं आये परिजनों ने इधर उधर तलाश किया लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली.कुछ जानकारी मिली तो परिजनों ने नामदर्ज लोगों के खिलाफ अपहरण व हत्या की आशंका बताई. अलीगंज क्षेत्राधिकारी राजेश सिंह कोतवाली प्रभारी रुपेश कुमार वर्मा ने पुलिस टीम का गठन कर अभियान चलाया और पुलिस को इस अभियान में सफलता के महत्वपूर्ण सुराग मिलने लगे.
पुलिस ने जाँच पड़ताल नामित आरोपियों के खिलाफ प्रयास किया और गिरफ्तार किया.

गिरफ्तार आरोपियों में रोहित पुत्र शिवराम निवासी गलारपुर व अजीत पुत्र अजय सिंह निवासी ग्राम नरेरा कोतवाली देहात एटा को लेकर काली नदी पर सर्च आपरेशन चलाया तीन दिन तक चले सर्च आपरेशन में पुलिस व गोताखोरों ने शव को ग्राम वृदपुर रसूलपुर के थाना नयागांव के पास से वरामद कर सफलता शनिवार को कर ली. परिजनों ने शव की शिनाख्त की मृतक विमलेश का ही शव था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु एटा भेज दिया.

वही दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद दोनों ने अपना जुल्म कबूल किया. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लोहे का टायर व लिवर मृतक की वाईक को वरामद किया आरोपियों में रोहित व अजीत ने बताया कि विमलेश ने रूपये उधार लिए थे जो काफ़ी समय से वापिस नहीं कर पाया. विमलेश को पहले शराब पिलवाई वाद में वह नशे में हो गया. सर पर लोहे के लीवर से वार कर लहुलुहान कर हत्या कर दी और शव को बोरे में लपेटकर धुमरी पुल के पास काली नदी में फेंक दिया.
परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हैं.

कोतवाली प्रभारी रुपेश कुमार वर्मा ने वताया कि शव को वरामद कर लिया. और दो आरोपियों रोहित व अजीत को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही के बाद जेल भेजा जा रहा हैं. पुलिस टीम उपनिरीक्षक घनशयाम सिह उपनिरीक्षक अशोक कुमार मनोज कुमार सचिन जयवीर सिह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *