धर्मसिंहवा में सघन वाहन चेकिंग, 50 वाहनों का चालान

संतकबीरनगर। यातायात नियमों का पालन कराने के लिए थानाध्यक्ष मनीष जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस ने थाना क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान वाहनों के शीशों पर लगी काली फिल्म उतरवाई गई और नियमों का उल्लंघन करने वाले 50 वाहनों का चालान किया गया।पुलिस टीम ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी। थानाध्यक्ष मनीष जायसवाल ने बताया कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अभियान लगातार चलाया जा रहा है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *