नवनीत कुमार सिंह मोतिहारी
मोतिहारी।पहाड़पुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर दो मामलों में कुल 14.58 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। इस दौरान पुलिस ने एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक मामले में आरोपी फरार हो गया।थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार के निर्देश पर पुलिस टीम ने लौकाहा गंडक पुल के समीप छापेमारी की। यहां से 180 एमएल के 62 पीस टेट्रा पैक कुल 11.160 लीटर पियम विदेशी शराब जब्त की गई।

पुलिस के पहुंचने से पहले ही धंधेबाज मौके से फरार हो गया। मामले में पहाड़पुर थाना कांड संख्या- 630/26 मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम दर्ज कर फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
वहीं, दूसरी कार्रवाई मखनिया हाई स्कूल के मैदान में की गई। पुलिस ने यहां से 180 एमएल के 19 टेट्रा पैक कुल 3.420 लीटर 8पियम विदेशी शराब के साथ एक आरोपित को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान सुगौली थाना क्षेत्र के भटहा गांव निवासी स्व. रघुनाथ सिंह के पुत्र मदन सिंह 59 वर्ष के रूप में हुई है। इस संबंध में कांड संख्या- 631/26 दर्ज कर आरोपित के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
